यमुना नदी के किनारे दिल्ली के कई इलाकों में अस्थायी तंबू लगाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को आश्रय दिया गया है. बाढ़ से बेघर हुए 70 से अधिक परिवार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अक्षरधाम के पास अस्थायी तंबुओं में रह रहे हैं यमुना नदी का जलस्तर 7 सितंबर की सुबह तक घटकर खतरे के स्तर से नीचे आने की संभावना जताई गई है