दिल्ली के एक अस्पताल में 11 साल के अंतराल पर दो भाइयों का हार्ट ट्रांसप्लांट एक ही सर्जिकल टीम ने किया दोनों भाइयों को दुर्लभ हृदय रोग एडवांस डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी की वजह से एंड-स्टेज हार्ट फेलियर था बड़े भाई का हार्ट ट्रांसप्लांट 2015 में किया गया था जबकि छोटे भाई का हाल ही में सफल ऑपरेशन हुआ