यूपी के झांसी में एक शख्स पर पत्नी को छत से धक्का देने का आरोप है. गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में है. पीड़िता का आरोप है कि जबरन शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने छत से धक्का दिया. महिला की शादी तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी. गांववालों ने पकड़कर दोनों की शादी करा दी थी.