इकोविलेज-1 सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्डोंं ने रेजिडेंट्स पर हमला किया. रेजिडेंट्स बिजली न आने की शिकायत करने मेंटेनेंस विभाग गए थे. कहासुनी होने के बाद गार्ड्स ने रेजिडेंट्स को लाठी-डंडों से पीटा. शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपी गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है.