जयपुर ग्रामीण के बस्सी क्षेत्र में मिलावटी सॉस बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारा फैक्ट्री में सड़ी-गली गाजर को उबालकर कलर और सेक्रीन मिलाकर मिलावटी सॉस तैयार किया जा रहा था टीम ने लगभग 500 बोतल सॉस और 1200 किलो मिलावटी सामग्री को जब्त कर नष्ट कराया