युजवेंद्र चहल भारतीय टीम में वापसी के लिए काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. चहल ने नॉर्थहैम्पटनशायर की ओर से डर्बीशायर के खिलाफ मैच में छह विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने कुल 33.2 ओवरों में 118 रन खर्च करते हुए 3.54 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की.