वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का आयोजन यूके में 18 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा, जिसमें कुल 18 टी20 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 20 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगा. भारत की टीम पहले पाकिस्तान, फिर साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमशः मैच खेलेगी.