PCB ने शाहीन अफरीदी और कप्तान सलमान अली आगा के बीच विवाद की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है. बोर्ड ने सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों को टीम की एकता को नुकसान पहुंचाने वाली अफवाह करार दिया है. पीसीबी ने जनता से आग्रह किया है कि वे बिना पुष्टि किए किसी भी रिपोर्ट पर विश्वास न करें और सावधानी बरतें.