भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया रोहित शर्मा ने 125 गेंदों में 121 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने 81 गेंदों में 74 रन का योगदान दिया भारतीय टीम ने 69 गेंदें बचाते हुए नौ विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज में महत्वपूर्ण जीत हासिल की