पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 55 रन से हार का सामना करना पड़ा था. बाबर आजम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में करीब एक साल बाद वापसी की लेकिन इस मैच में बिना खाता खोले आउट हुए. दूसरा टी20 मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा.