इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर टी20 क्रिकेट में 13000 से अधिक रन बनाने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं. बटलर ने लंकाशायर की तरफ से खेलते हुए विटैलिटी ब्लास्ट में 46 गेंद में 77 रन बनाए और यह उपलब्धि हासिल की. टी20 फॉर्मेट में बटलर ने 457 मैचों में 431 पारियों में 35.74 की औसत से 13046 रन बनाए हैं.