जेमिमा की नाबाद 127 रनों की पारी से भारत ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया. भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट में 300 से अधिक का सफल चेज किया और तीसरी बार फाइनल में पहुंचा. भारत ने ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में लगातार पंद्रह जीत का सिलसिला तोड़कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.