इंग्लैंड ने सितंबर में आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है जो सबसे युवा कप्तान बनेंगे. जैकब बेथेल 21 वर्ष के हैं और इंग्लैंड के 136 साल के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होंगे.