यशस्वी ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. पठान ने यशस्वी की खुले दिल से सराहना करते हुए उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ लेफ्ट हैंड बल्लेबाज बताया. यशस्वी ने 164 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन बनाए, जिसमें चौकों और छक्कों की भरमार रही.