गावस्कर ने कहा भारत को अपने अहंकार को छोड़कर परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहिए था. भारतीय बल्लेबाजों ने अति आत्मविश्वास दिखाते हुए हर गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में जल्दी विकेट गंवाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मिलर और ब्रेविस की 97 रन की साझेदारी से 187 रन बनाए जबकि भारत 111 रन पर ऑल आउट हो गया