1996 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अजय जडेजा ने वकार यूनिस के ओवर में 22 रन बनाए थे. 48वें ओवर में जडेजा ने चौका और छक्का लगाकर वकार यूनिस को पूरी तरह दबाव में ला दिया था. जडेजा ने 25 गेंदों में 45 रन बनाकर पाकिस्तान के गेंदबाजों को काफी परेशान किया था.