भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसमें भारत की टीम को चोटिल खिलाड़ियों का झटका लगा है. नीतीश कुमार रेड्डी बाकी बचे दोनों टेस्ट से बाहर हो गए हैं तो वहीं, अर्शदीप सिंह भी चोट की वजह से चौथा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. तेज गेंदबाज आकाश दीप की ग्रोइन की चोट के कारण उनकी उपलब्धता अनिश्चित है, जिससे टीम संयोजन पर सवाल खड़े हो रहे हैं.