टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होगा. टूर्नामेंट में 20 टीमें 4 ग्रुप में हैं, हर टीम लीग स्टेज में चार मैच खेलेगी और टॉप दो सुपर-8 में जाएंगी. सुपर-8 के बाद टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल का वेन्यू टीमों के क्वालीफिकेशन पर निर्भर करेगा.