हैरी ब्रूक ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में श्रीलंकाई तिलकरत्ने दिलशान के दिलस्कूप शॉट से भी बेहतर छक्का लगाया. नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच 15 अगस्त 2025 को लीड्स में खेले गए मैच में यह कारनामा हुआ. ब्रूक ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 221.42 रहा.