22 साल की उम्र में वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रांति ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली को चार बार आउट किया है. क्रांति ने बुंदेलखंड के छोटे गांव घुवारा से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि वह अपने गांव में लड़कों और लड़कियों के लिए क्रिकेट अकादमी खोलना चाहती हैं.