आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन सात फरवरी से शुरू हो रहा है, लेकिन पाकिस्तान की भागीदारी सुनिश्चित नहीं है पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में शामिल हो सकती है, लेकिन भारत के खिलाफ मैच खेलने से इंकार कर सकती है पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच फोरफिट करना गलत होगा और इससे विवाद पैदा होगा