ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारकर बाहर हो गई है. चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने पर टीम के प्रदर्शन की गहन समीक्षा करने की बात कही है. पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम की कमजोर रणनीति और अनुभवी खिलाड़ियों की कमी को निराशाजनक बताया है.