भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला ओवल में कुछ घंटे में शुरू होने वाला है. बुमराह और पंत के चोटिल होने से भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन चुनने में कप्तान और कोच की समस्याएं बढ़ गई हैं. पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ओवल टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में वाशिंगटन सुंदर को बाहर रखा है.