गोपीबल्लवपुर से तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा विधायक डॉ. खगेन्द्रनाथ महतो ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की है खगेन्द्रनाथ महतो ने विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है गोपीबल्लवपुर सीट कुर्मी बहुल क्षेत्र है जहां खगेन्द्रनाथ महतो के पार्टी बदलने से चुनावी मुकाबला और बढ़ गया है