सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने पश्चिम एशिया संकट के कारण भारत के व्यापार और उद्योग पर प्रभाव को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने सरकार से छोटे व्यापारियों और MSME क्षेत्र के लिए समयबद्ध राहत और नीतिगत उपाय करने का आग्रह किया है. CAIT अध्यक्ष बीसी भरतिया ने कहा कि निर्यातकों को बढ़ी लागत और भुगतान अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है.