सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की समयसीमा पर फैसले में पूरी पारदर्शिता का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि बाजार पर निगरानी रखी जा रही है और पहले से लागू कदमों का डेटा सार्वजनिक कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि निवेशकों की सुरक्षा सेबी की प्राथमिकता है.जरूरत पड़ने पर पारदर्शी तरीके से नए कदम उठाएंगे.