अदाणी ग्रुप के मुंद्रा पोर्ट ने देश का पहला पूरी तरह लदा वेरी लार्ज क्रूड कैरियर सीधे जेटी पर संभाला है पहले इतने बड़े तेल टैंकरों को गहरे समुद्र में रोककर छोटे जहाजों से किनारे लाया जाता था, अब सीधे बर्थिंग संभव जेटी 489 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से बाड़मेर रिफाइनरी से जुड़ी है, जिससे तेल सीधे राजस्थान पहुंचता है