फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा की रोमांटिक डेब्यू फिल्म तुम बिन को रिलीज हुए 24 साल पूरे हो गए हैं, जो साल 2001 में आई थी. फिल्म में प्रियांशु चटर्जी ने डेब्यू किया था, जबकि संदली सिन्हा, हिमांशू मलिक और राकेश बापट ने मुख्य भूमिका निभाई थी. 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 8.28 करोड़ की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.