बॉलीवुड की नई फिल्म सैयारा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. सैयारा फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है और जोड़ी पसंद की गई है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा यश राज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुई है.