यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया की फिल्म जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ ने भारत में अपने पहले वीकेंड में 49.3 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की फिल्म में हॉलीवुड के प्रमुख कलाकार स्कारलेट योहानसन, जोनाथन बेली और महेर्शाला अली मुख्य भूमिकाओं में हैं. जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ ने दुनियाभर में 2763 करोड़ रुपये की कमाई कर 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया है।