JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार की अगली सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी. मुख्यमंत्री पद को लेकर संजय झा ने फिलहाल कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की और मिलकर निर्णय लेने की बात कही है. निशांत कुमार को सरकार में शामिल करने के सवाल पर झा ने कहा कि यह सब आगे आने वाले समय में हम लोग तय करेंगे.