RLM के चार विधायकों में से तीन ने उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे को मंत्री बनाए जाने पर नाराजगी जताई है उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को विधायक न होने के बावजूद बिहार सरकार में मंत्री बनाया है नाराज विधायकों का आरोप है कि बेटे को मंत्री बनाने के तर्क से उनकी पार्टी निष्ठा पर सवाल उठाए गए हैं