बगहा पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से 20 कार्टून विदेशी शराब बरामद की. तस्करों ने फिल्म पुष्पा की तर्ज पर तहखाना बनाकर शराब तस्करी की योजना बनाई थी जिसे पुलिस ने नाकाम किया. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को फरार घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है.