पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यदि कांग्रेस कहेगी तो वे सांसदी छोड़ विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं. पप्पू यादव ने बिहार में कांग्रेस के नेताओं की कमी को स्वीकार करते हुए पार्टी की मजबूती पर सवाल उठाए हैं. पप्पू यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया था लेकिन वे अब भी निर्दलीय सांसद हैं.