भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का स्पष्ट ऐलान किया है. पवन सिंह के चुनाव न लड़ने के पीछे उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद एक प्रमुख कारण माना जा रहा है. पवन सिंह और ज्योति के बीच तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और दोनों ने अपने-अपने बयान दिए हैं.