बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने गया में श्रद्धालुओं के लिए नई ऑनलाइन ई-पिंडदान सेवा शुरू की है. पंडा समाज और धार्मिक संगठन ऑनलाइन पिंडदान सेवा को शास्त्रों के खिलाफ मानते हुए विरोध कर रहे हैं. पंडा पुरोहित दीपू भैया ने कहा है कि गया की धरती पर बिना कदम रखे पितरों की मुक्ति संभव नहीं होती है.