देशभर में करवा चौथ का पर्व हर विवाहित महिला के लिए पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए मनाया जाता है. करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है, इस बार यह दस अक्टूबर को है महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं