पटना मरीन ड्राइव पर तेजस्वी यादव का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है. जीतन राम मांझी ने इसे बिहार में सुशासन की बजाय पूर्व की जंगल राज सरकार का तंज बताया है. तेजस्वी यादव ने इस डांस वीडियो को युवाओं से जुड़ने की सहज पहल और नए बिहार के निर्माण की कोशिश बताया है.