पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले में एनडीए सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है. विजय सिन्हा ने कहा कि घटना की गहन और निष्पक्ष जांच चल रही है और जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.