मुंगेर में चुनाव के दौरान अवैध हथियारों की मांग बढ़ने से पुलिस के लिए नियंत्रण रखना चुनौती बन जाती है. मुंगेर पुलिस ने दियारा क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा कर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने हथियार तस्कर जामा महतो को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चार मिनी गन फैक्ट्रियों पर छापेमारी की.