दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ ऑपरेशन CyHawk 5.0 चलाकर देशभर में व्यापक छापेमारी की है. इस अभियान में करीब 916 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 700 करोड़ रुपये की ठगी के लिंक मिले हैं. पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश करते हुए 21 लाख रुपये नकद और 11 POS मशीनें जब्त की हैं.