CM नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का दायरा स्नातक पास युवाओं तक बढ़ाया है. योजना के अंतर्गत योग्य बेरोजगार युवाओं को दो वर्षों तक प्रति माह एक हजार रुपये भत्ता मिलेगा. योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्रदान कर उनका भविष्य सुरक्षित करना है.