दरभंगा में सेवानिवृत्त होमगार्ड बिहारी मंडल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बिहारी मंडल के छोटे पुत्र गोविन्द मंडल और उसकी पत्नी मुनचुन देवी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. हत्या का कारण घरेलू जमीन विवाद बताया गया है, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति बनी थी.