बाबुल चौधरी ने एक ऑडियो वायरल कर गोविंद की हत्या की जिम्मेदारी ली है. गोविंद शंभू-मंटू गिरोह का शार्प शूटर था. गोविंद को बीती रात मुजफ्फरपुर के आईकॉन अपार्टमेंट में गोलियों से भून दिया गया था. बाबुल चौधरी ने कहा कि गोविंद मुझे मरवाना चाहता था, यदि मैं उसे नहीं मारता तो वो मुझे मार देता.