नवादा जिले के कोशी गांव में एक ग्रामीण डॉक्टर अशोक मिस्त्री का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर शव को जला दिया गया मृतक अशोक मिस्त्री निजी क्लीनिक चलाते थे और लगभग दस वर्षों से ग्रामीण स्तर पर चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे थे शुक्रवार सुबह खेत से अधजला शव मिलने पर पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की है