बिहार में पहली बार भाजपा के सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने और जदयू को पहली बार उपमुख्यमंत्री का पद मिला है. सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर राजद से शुरू हुआ था, वे पहले राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं. विजेंद्र प्रसाद यादव ने जनता दल से राजनीति शुरू की और बाद में जदयू में शामिल होकर ऊर्जा मंत्री बनाए गए.