बिहार के नालंदा जिले में पुलिस ने दो साल पुरानी लूट का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट में इस्तेमाल बाइक और पीड़ित का मोबाइल बरामद किया गया. आरोपी ने घटना के दो साल बाद लूटे गए मोबाइल को चालू किया था, पुलिस ने लोकेशन पता कर उसे पकड़ लिया.