नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से दरभंगा जिले के कमला बलान नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है घनश्यामपुर प्रखंड के आठ गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं और वे टापू में तब्दील हो चुके हैं बाढ़ के कारण घर, आंगन और गलियों में पानी घुस चुका है, जिससे लोगों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है