चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 4 अक्टूबर को सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक बुलाई है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त स्वयं पटना के होटल ताज में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना और राजनीतिक दलों के विचार जानना है.