बिहार चुनाव के लिए AIMIM ने उम्मीदवारों से पार्टी के प्रति वफादारी की शपथ लेने का अनूठा नियम लागू किया है. उम्मीदवारों को खुदा या ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ दिलाई जाएगी कि वे पार्टी से कभी बगावत नहीं करेंगे. यह कदम पार्टी के अंदर पिछली बार हुई बगावत और विधायक छोड़ने की घटना को रोकने के लिए उठाया गया है.